Bihar Board Inter Admission 2026: Online Apply Date, Eligibility, Merit List, OFSS Form & Full Details (Session 2026-28)

Bihar Board Inter Admission 2026: Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा संचालित OFSS (Online Facilitation System For Students) के माध्यम से बिहार बोर्ड इंटर (11वीं) में एडमिशन की प्रक्रिया हर वर्ष आयोजित की जाती है। यह राज्य की एक महत्वपूर्ण और व्यापक प्रवेश प्रक्रिया है, जिसके जरिए बिहार के सरकारी एवं निजी इंटर कॉलेजों और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में Arts, Commerce, Science और Vocational संकायों में नामांकन कराया जाता है।

Inter Admission 2026 उन छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है जिन्होंने मैट्रिक (10वीं) परीक्षा पास की है और आगे की पढ़ाई के लिए 11वीं में प्रवेश लेना चाहते हैं। इस प्रक्रिया के तहत छात्रों को एक ही ऑनलाइन फॉर्म (CAF – Common Application Form) के माध्यम से राज्य के विभिन्न कॉलेजों में आवेदन करने की सुविधा मिलती है, जिससे एडमिशन प्रक्रिया आसान बनती है।

इच्छुक एवं योग्य छात्र 08 अप्रैल 2026 से अप्रैल 2026 के बीच OFSS पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में छात्रों का चयन उनके मैट्रिक के अंकों और उनके द्वारा चुने गए कॉलेजों की प्राथमिकता (Choice Filling) के आधार पर किया जाता है। चयनित छात्रों को मेरिट लिस्ट के अनुसार कॉलेज आवंटित किया जाता है, जहां वे निर्धारित समय में जाकर अपना एडमिशन पूरा करते हैं।

इस लेख में हम Bihar Board Class 11th Admission 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे : आवेदन तिथि, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, मेरिट लिस्ट, काउंसलिंग प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और सीट आवंटन आदि को विस्तार से समझेंगे। यदि आप भी बिहार के किसी अच्छे इंटर कॉलेज में एडमिशन लेकर अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Board Inter Admission 2026: Overview

Board NameBihar School Examination Board (BSEB)
Portal NameOFSS (Online Facilitation System For Students)
ClassIntermediate (11th)
Session2026–28
StreamsArts, Commerce, Science, Vocational
Application ModeOnline Only
Application Start08 April 2026
Application Last DateApril 2026 (Expected)
Total Institutions9988+
Total Seats17.50 Lakh+
Application Fee₹350
Official Websitewww.ofssbihar.net

OFSS Bihar 11th Admission 2026-28- बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी बिहार बोर्ड के 10वीं पास अभ्यर्थियों का हार्दिक स्वागत करते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको BSEB OFSS 11th Admission 2026-28 से जुड़ी सम्पूर्ण और सही जानकारी विस्तार से देने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि इंटर (11वीं) में नामांकन की पूरी प्रक्रिया BSEB द्वारा संचालित OFSS (Online Facilitation System For Students) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाती है। इस बार भी सत्र 2026-28 के लिए एडमिशन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है।

बिहार सरकार के निर्णय के अनुसार अब इंटरमीडिएट (11वीं-12वीं) की पढ़ाई मुख्य रूप से उच्च माध्यमिक विद्यालयों (+2 Schools) में ही कराई जा रही है। यानी अब अधिकतर एडमिशन स्कूल स्तर पर ही होंगे, न कि पारंपरिक कॉलेजों में।

अगर आप भी इस वर्ष मैट्रिक (10वीं) परीक्षा पास हुए हैं और इंटर में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें हम आपको आवेदन प्रक्रिया, मेरिट लिस्ट, कॉलेज/स्कूल चयन, आवश्यक दस्तावेज और एडमिशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी बताने वाले हैं। इसलिए आप सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि इस लेख को ध्यानपूर्वक और अंत तक जरूर पढ़ें।

BSEB 11th Admission 2026-28: Important Dates

EventDate
Application Start Date08 April 2026
Application Last DateApril 2026 (To Be Announced)
1st Merit List ReleaseTo Be Announced
1st Admission Last DateTo Be Announced
2nd Merit List ReleaseTo Be Announced
2nd Admission Last DateTo Be Announced
3rd Merit List ReleaseTo Be Announced
Spot Admission StartAfter Merit Lists
Academic Session Start2026

Bihar Inter Admission 2026: Total Seats and Institutions

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 (सत्र 2026–28) के लिए राज्य में सीटों और संस्थानों की संख्या इस बार काफी बड़ी है, जिससे अधिकांश छात्रों को एडमिशन मिलने की अच्छी संभावना है। यह पूरी प्रक्रिया Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा OFSS पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जाती है।

  • इस बार करीब 9988 शिक्षण संस्थानों में इंटर एडमिशन होगा
  • कुल मिलाकर 17.50 लाख से अधिक सीटें उपलब्ध हैं
  • सभी सरकारी और निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय इसमें शामिल हैं
  • छात्रों को अपने आवेदन में अधिकतम 20 संस्थानों का चयन करने का विकल्प मिलेगा
  • सीटों का आवंटन मेरिट (10वीं के अंक) और कॉलेज प्रेफरेंस के आधार पर किया जाएगा
Total Institutions9988+ Schools/Colleges
Total Seats Available17.50 Lakh+
Admission ModeOnline (OFSS Portal)
Streams AvailableArts, Commerce, Science, Vocational
Academic Session2026–28

Bihar Board 11th Admission Date 2026

बिहार बोर्ड इंटर (11वीं) एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 08 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। यह जानकारी Bihar School Examination Board के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा दी गई है।

इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं को इंटर में नामांकन के लिए OFSS (Online Facilitation System For Students) पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी और किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

छात्र OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Common Application Form (CAF) भर सकते हैं, जिसमें उन्हें अपनी शैक्षणिक जानकारी, व्यक्तिगत विवरण और पसंद के कॉलेज/स्कूल का चयन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

इसलिए सभी अभ्यर्थी 08 अप्रैल 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही समय पर फॉर्म भरें, ताकि एडमिशन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Eligibility for Bihar Board Class 11th Admission 2026

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को पात्रता की शर्तों को जानना बहुत जरूरी है। यह एडमिशन प्रक्रिया Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा OFSS पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जाती है।

Educational Qualification

  • उम्मीदवार का 10वीं / मैट्रिक परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
  • Bihar Board (BSEB), CBSE, ICSE या अन्य मान्यता प्राप्त राज्य बोर्ड से पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।

Minimum Marks

  • इंटर में एडमिशन के लिए कोई निश्चित न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं है।
  • लेकिन Science स्ट्रीम के लिए अच्छे अंक (अक्सर 70%–90%+) आवश्यक होते हैं। जबकि Arts/Commerce में अपेक्षाकृत कम अंक पर भी एडमिशन मिल सकता है।

Age Limit

  • बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन के लिए कोई निर्धारित आयु सीमा नहीं है।
  • कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए सभी आयु वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

नोट: यदि आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास कर ली है, तो आप बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 के लिए पूरी तरह योग्य हैं।

OFSS Bihar Inter Admission 2026: Merit List and Selection Process

OFSS 11th Admission 2026 में छात्रों का चयन पूरी तरह मेरिट (10वीं के अंक) और कॉलेज प्रेफरेंस के आधार पर किया जाता है। यह प्रक्रिया Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा OFSS पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संचालित होती है।

मेरिट लिस्ट एक चयन सूची होती है, जिसमें उन छात्रों के नाम शामिल होते हैं जिन्हें उनके अंकों और चुने गए कॉलेज के आधार पर सीट आवंटित की जाती है।

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन में आमतौर पर तीन चरणों में मेरिट लिस्ट जारी होती है:

  • 1st Merit List
  • 2nd Merit List
  • 3rd Merit List

Selection Process

  • 10वीं (मैट्रिक) के अंक (Marks)
  • छात्र द्वारा चुने गए कॉलेज/स्कूल विकल्प (Choice Filling)
  • संबंधित कॉलेज में उपलब्ध सीटों की संख्या

इन तीनों के आधार पर सिस्टम ऑटोमेटिक तरीके से सीट आवंटित करता है।

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करें?

यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ जाता है, तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • OFSS पोर्टल से Intimation Letter डाउनलोड करें
  • निर्धारित तिथि के अंदर चयनित कॉलेज/स्कूल में जाएं
  • सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ एडमिशन प्रक्रिया पूरी करें

Slide-Up Process

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन में Slide-Up Process एक महत्वपूर्ण सुविधा है, जिसके माध्यम से छात्र अपने आवंटित (Allotted) कॉलेज से बेहतर विकल्प प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रक्रिया Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा OFSS पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाती है।

Slide-Up एक ऐसा विकल्प है जिसमें यदि छात्र को मेरिट लिस्ट में मिला कॉलेज पसंद नहीं है, और उसने फॉर्म में उससे बेहतर कॉलेज ऊपर प्राथमिकता में भरे थे तो वह अगले राउंड में उच्च प्राथमिकता वाले कॉलेज में अपग्रेड होने का मौका पा सकता है।

  • यदि आपको मिला कॉलेज पसंद नहीं है, तो आप Slide-Up विकल्प चुन सकते हैं
  • इससे अगली मेरिट लिस्ट में बेहतर कॉलेज मिलने का मौका मिलता है

Spot Admission

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन में Spot Admission अंतिम चरण होता है, जिसके माध्यम से बची हुई सीटों पर छात्रों को सीधे एडमिशन का अवसर दिया जाता है। यह प्रक्रिया BSEB द्वारा OFSS पोर्टल के अंतर्गत आयोजित की जाती है।

Spot Admission वह प्रक्रिया है जिसमें सभी मेरिट लिस्ट (1st, 2nd, 3rd) जारी होने के बाद बची हुई सीटों को भरने के लिए छात्रों को सीधे एडमिशन लेने का मौका दिया जाता है।

  • सभी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद बची हुई सीटों पर Direct Admission (Spot Admission) दिया जाता है

Documents Required for Bihar Board Inter Admission Apply

जो भी अभ्यर्थी बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे उन सभी को इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आप सभी नीचे दिए गये सभी दस्तावेजों की पूर्ति करके बीएसईबी कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है:

आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेज

  • ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपको निम्नलिखित चीजें तैयार रखनी चाहिए:
  • 10वीं का रोल नंबर एवं रोल कोड
  • 10वीं का मार्कशीट / रिजल्ट विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर (Active)
  • ईमेल आईडी
  • पता (Address Details)
  • आरक्षण से संबंधित जानकारी (यदि लागू हो)

एडमिशन के समय आवश्यक दस्तावेज (At the Time of Admission)

जब आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ जाता है और आप चयनित कॉलेज/स्कूल में एडमिशन लेने जाते हैं, तब आपको ये दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:

  • 10वीं का ऑरिजिनल मार्कशीट
  • Intimation Letter (OFSS से डाउनलोड किया हुआ)
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (CLC / TC)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (2–4 कॉपी)
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (EWS/अन्य के लिए, यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

How To Apply Online for Bihar Board Inter Admission 2026?

यदि आप Bihar Board Inter Admission 2026 Online Form Apply करना चाहते हैं, तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं। OFSS Bihar 11th Admission Form भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक नीचे टेबल में दिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया BSEB द्वारा OFSS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाती है।

  • Bihar Board 11th Admission 2026 Apply Online करने के लिए सबसे पहले आपको OFSS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर आने के बाद आपको Student Login / Apply Online का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको “Intermediate Admission (CAF) Apply” का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने लॉगिन/रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा, जहां आपको मांगी गई जानकारी भरकर पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने Common Application Form (CAF) खुलेगा।
  • जिसमें आपको 10वीं परीक्षा का विवरण (Roll Number, Year), मार्क्स/ग्रेड, व्यक्तिगत जानकारी, पता (Address), आरक्षण विवरण कॉलेज और स्ट्रीम का चयन (अधिकतम 20 विकल्प) जैसे सभी जानकारी भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको आवश्यक Documents (फोटो आदि) अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद आप अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह से जांच (Preview) कर लें।
  • सभी जानकारी सही होने पर आप Application Fee (₹350) का भुगतान ऑनलाइन (Debit Card / Credit Card / Net Banking) के माध्यम से करें।
  • अंत में Submit बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन फॉर्म जमा कर दें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका Print Out निकाल कर सुरक्षित रख लें।

इस प्रकार आप बहुत ही आसान तरीके से Bihar Board Inter Admission Form 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी अभ्यर्थियों को Bihar Board Inter Admission 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को सही और विस्तार से बताने का प्रयास किया है। इस लेख में हमने इंटर एडमिशन 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारियां को विस्तार से समझाया है। यह नामांकन प्रक्रिया Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा संचालित OFSS पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन की जाती है, जिसके जरिए बिहार के विभिन्न सरकारी एवं निजी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में Arts, Commerce और Science संकाय में एडमिशन दिया जाता है।

वे सभी छात्र जो Inter Admission 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले OFSS से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ लें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की गलती न हो। अधिक जानकारी के लिए हमेशा ऑफिसियल वेबसाईट ही विज़िट करें।

यदि आपको आज का यह आर्टिकल उपयोगी लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और अन्य छात्रों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 की सही और पूरी जानकारी मिल सके। अगर इस लेख से संबंधित आपके मन में कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Important Links

Paper Cut NoticeView Notice
View College InformationClick Here To View College Information
Apply OnlineLink Active Soon
Applicant LoginClick Here To Login
Download ProspectusLink Active Soon
Official WebsiteOpen Official Website
Our Telegram ChannelJoin Telegram
Our HomepageSaicomputerFBG

Leave a Comment